Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के 12 दिनों में 10वीं बार बढ़े दाम, जाने अपने शहर का तजा रेट टैग:#PetrolDiesel, #PetrolDieselPriceToday, #PetrolPrices, #PriceHike, #DieselPrices, #80PaiseHikedOnPetrolDiesel, #IOCLसांकेतिक तस्वीरनई दिल्ली : शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है. भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधनों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. अब तक 12 दिन में 10 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं. देशभर में 22 मार्च से अब तक पेट्रोल की कीमतों में 7.20 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपये और और डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसी क्रम में में आज मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 117.57 रुपये प्रति लीटर है. वहीं,डीजल 101.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.पेट्रोल और डीजल में 12 से लेकर 21 रुपये प्रति लीटर की हो सकती है बढ़ोत्तरी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले महीने 22 तारीख को 137 दिन के अंतराल के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी. 22 मार्च से लेकर अभी तक के 12 दिन में 10 बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा चुकी है. ऑयल मार्केटिंग कंपनी के संचित घाटे को देखते हुए माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में अभी प्रति लीटर 12 से लेकर 21 रुपये तक की और बढ़ोतरी की जा सकती है.CNG के दामों में भी बढ़ोतरीबता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम ही IGL ने ऐलान किया है कि घरेलू गैल यानी PNG के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. IGL ने बताया कि पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं. ये बढ़ी कीमतें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं.इन नंबरों पर जान सकते हैं ताजा कीमतआपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम हैं इसकी जानकारी आप एक SMS के जरिए भी पा सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिलेगा.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......
Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव.. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......
भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......