Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की आज फिर बढ़ी कीमतें, जाने अपने यहां का रेट!टैग:#PetrolDiesel, #PetrolDieselPrice, #PetrolDieselLatestPrice, #PetrolDieselPriceInDelhiपेट्रोल 30 पैसा और डीजल 35 पैसा प्रति लीटर हुआ महंगानई दिल्ली : देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा किया है. आज पेट्रोल 30 प्रति लीटर और डीजल के दाम में 35 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 90.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है.इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल का दाम बढ़कर 114.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 98.50 रुपये प्रति लीटर पर हो गया. कोलकाता में पेट्रोल का भाव बढ़कर 108.85 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 93.92 रुपये लीटर हो गया है. इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल भाव 105.18 रुपये लीटर और डीजल 95.33 रुपये लीटर मिल रहा है.लगातार बढ़ रही कीमतों के बाद देश में पिछले एक हफ्ते में छठी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़कर के दाम बढ़ाए गए हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में देशभर में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. इस तरह कुल मिला कर 6 दिनों में पेट्रोल 4.00 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.05 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Oracle ने 12000 कर्मचारियों को निकाला, ईमेल भेजकर कहा गया आज आपका लास्ट वर्किंग डे है..ओरेकल (Oracle) ने वैश्विक स्तर पर लगभग 30, 000 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो कंपनी के ......
भारत खुद खरीदता है, फिर दूसरे देशों को कैसे भेज रहा तेल? समझिए पूरा गणित ..मिडिल ईस्ट में जंग के बाद भारत में एलपीजी का संकट देखने को मिल रहा है. कई ......
बैंक धोखाधड़ी पर सरकार ने की सर्जिकल स्ट्राइक, 64920 करोड़ की संपत्ति जब्त, भगोड़ों पर कार्रवाई ..देश में बढ़ते बैंक फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ......