अरहर दाल के थोक मूल्य में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट
फाइल फ़ोटो


सरकार ने मंगलवार को कहा कि घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और दरों को स्थिर करने के लिए उठाए गए कदमों के कारण पिछले एक साल में अरहर दाल के थोक मूल्य में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने के लिए कई सक्रिय और पूर्व-उपाय किए हैं। इन उपायों के कारण तूर/अरहर दाल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

उपभोक्ता मामलों के विभाग (DoCA) के आंकड़ों के अनुसार, 22 फरवरी 2022 को अरहर दाल का औसत थोक मूल्य 9,255.88 रुपये प्रति क्विंटल था, जो एक साल पहले इसी दिन 9,529.79 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसमें 2.87 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इसी तरह 21 फरवरी 2022 को अरहर दाल का औसत थोक मूल्य 9,252.17 रुपये प्रति क्विंटल था, जो एक साल पहले इसी दिन 9,580.17 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसमें 3.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

मई 2021 में केंद्र सरकार ने कहा था कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों की निगरानी के लिए और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मिल मालिकों, आयातकों तथा व्यापारियों द्वारा रखे गए दालों के स्टॉक का खुलासा सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी। मूंग को छोड़कर सभी दालों पर स्टॉक की सीमा 2 जुलाई, 2021 को अधिसूचित की गई थी।

बयान में कहा गया, "इसके बाद 19 जुलाई, 2021 को एक संशोधित आदेश जारी किया गया, जिसमें चार दालों- अरहर, उड़द, मसूर, चना पर 31 अक्टूबर, 2021 तक की अवधि के लिए स्टॉक की सीमा तय की गई।

दालों की उपलब्धता में सुधार और कीमतों को स्थिर करने के लिए, सरकार ने सुचारू और निर्बाध आयात सुनिश्चित करने के लिए 15 मई 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक 'मुक्त श्रेणी' के तहत अरहर, उड़द और मूंग के आयात की अनुमति दी। अरहर और उड़द के आयात के संबंध में इसे 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

अधिक बिज़नेस की खबरें

अरहर दाल के थोक मूल्य में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 2.36% टूटा, फिर भी देश में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली-लखनऊ सहित अपने शहर का ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ......

अरहर दाल के थोक मूल्य में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट

Petrol-Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें दिल्ली-लखनऊ समेत आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव..

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी 26 नवंबर को हल्की बढ़ोतरी दर्ज ......

अरहर दाल के थोक मूल्य में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट

भारत-एशिया को 25% और ड्रैगन को 40% टैरिफ का प्रस्ताव! वैश्विक व्यापार पर क्या होगा असर?..

रिपोर्टों के मुताबिक, इस सूची में भारत के अलावा कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड ......