छात्रों को हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच रेलवे ने स्थगित की एनटीपीसी लेवल-1 की परीक्षाएंटैग:#Railway, #NTPCLevel1ExaminationPostponed, #NtpcExaminations, #NtpcExaminationsPostponeसांकेतिक तस्वीरनई दिल्ली : रेलवे ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित कर दी है. यह जानकारी रेलवे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को दी. उन्होंने कहा कि रेलवे ने इसके लिए एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल और असफल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगी.रेल मंत्रालय को सौंपेगी रिपोर्टप्रवक्ता के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायतें और चिंताएं सुनने के बाद समिति रेल मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपेगी. मंगलवार को रेलवे ने एक नोटिस जारी कर परीक्षार्थियों को चेतावनी दी थी कि प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों की रेलवे में भर्ती पर हमेशा के लिए पाबंदी लगा दी जाएगी. यह चेतावनी बिहार में कई जगहों पर प्रदर्शनकारी परीक्षार्थियों के रेलवे पटरियों पर धरने पर बैठने के मद्देनजर आई थी.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Oracle ने 12000 कर्मचारियों को निकाला, ईमेल भेजकर कहा गया आज आपका लास्ट वर्किंग डे है..ओरेकल (Oracle) ने वैश्विक स्तर पर लगभग 30, 000 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो कंपनी के ......
भारत खुद खरीदता है, फिर दूसरे देशों को कैसे भेज रहा तेल? समझिए पूरा गणित ..मिडिल ईस्ट में जंग के बाद भारत में एलपीजी का संकट देखने को मिल रहा है. कई ......
बैंक धोखाधड़ी पर सरकार ने की सर्जिकल स्ट्राइक, 64920 करोड़ की संपत्ति जब्त, भगोड़ों पर कार्रवाई ..देश में बढ़ते बैंक फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ......